फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटेश्वर मोड़ पर पलटी प्राइवेट बस, वृद्ध की मौत, 10 घायल 

Sun, 10 Jul 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे, बाजपुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हल्द्वानी स्टेट हाइवे मोटेश्वर मोड़ पर नील गाय को बचाने में हल्द्वानी से काशीपुर जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को कालाढूंगी और बाजपुर के सीएचसी में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


अन्य यात्री वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शनिवार को हल्द्वानी से काशीपुर जा रही प्राइवेट बस संख्या डीडी 03/ 9769 नया गांव मोटेश्वर मोड़ पर नील गाय सामने आने पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस के नीचे दबकर 55 वर्षीय रमेश अनेजा की मौत हो गई। हादसे में घायल शकीना पत्नी शाहिद हुसैन निवासी 17 नंबर गली हल्द्वानी को बाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायल शकीना ने बताया कि बस में करीब 15-20 यात्री सवार थे। जिसमें 10 यात्री घायल हुए हैं। घायलों का कालाढूंगी के अस्पताल में इलाज कराया गया है। बताते हैं कि बस चालक और परिचालक घटना के बाद मौके से चले गए। पिछले शनिवार को भी गड़प्पू के पास प्राइवेट बस पलटी थी जिसमें 15 यात्री घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें