गदरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को ग्राम कोपा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 256 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मो. उमर सैफी ने ग्रामीणों को पॉलीथिन के उपयोग से खेतों और पशुओं को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दयाशंकर यादव ने स्वच्छता के स्वास्थ्य संबंधी लाभ बताए। शिक्षकों ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में 50 ग्रामीणों को डस्टबिन और 200 कपड़े के थैले वितरित किए गए। मंदिर, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी डस्टबिन दिए गए। विद्यालय परिसर की सफाई कर पौधरोपण भी किया गया। अंत में ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस मौके पर गौरी शंकर, गोरखनाथ, सतीश कुमार, फूलचंद, शिव कुमारी, तुलसी देवी और प्रभा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद