फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में दोगुना बढ़े आई फ्लू के मरीज, रोजाना 40 से अधिक लोग पहुंच रहे अस्पताल

Sun, 30 Jul 2023 02:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर (रुद्रपुर)

सार

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि उचित देखभाल करने पर आई फ्लू के मरीज एक सप्ताह में स्वस्थ हो सकते हैं। आंखें लाल और सूजी होना वायरल कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण हैं। आंखों से पानी या चिपचिपा पदार्थ निकलने के साथ ही जलन या खुजली महसूस होती है। प्रकाश के प्रति आंखें संवेदनशील हो जातीं हैं।
विज्ञापन
eye flu - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। यहां रोजाना 40 से अधिक मरीज आई फ्लू के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि वायरल कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) आम संक्रमण है। इस कारण पलकों के अंदर और आंख के सफेद हिस्से को ढकने वाली स्पष्ट झिल्ली में सूजन से लाली आ जाती है। इसे गुलाबी आंख भी कहा जाता है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि उचित देखभाल करने पर आई फ्लू के मरीज एक सप्ताह में स्वस्थ हो सकते हैं। आंखें लाल और सूजी होना वायरल कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण हैं। आंखों से पानी या चिपचिपा पदार्थ निकलने के साथ ही जलन या खुजली महसूस होती है। प्रकाश के प्रति आंखें संवेदनशील हो जातीं हैं। सुबह पलकों पर पपड़ी जमती है। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों की आंखों से निकलने वाले स्राव के संपर्क में आने से आई फ्लू फैलता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand News: घर में सो रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा, हालत नाजुक, डोईवाला में हुई घटना से सहमे लोग
विज्ञापन


बचाव के उपाय
दूसरे के तौलिए आदि के इस्तेमाल से बचें।
अपनी आंखों पर ठंडा सेक लगाएं।
हाथों को साबुन से बार-बार धोएं।
भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं।
आखें मलने से बचें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें