फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस फरवरी तक रहेगी निरस्त

Tue, 02 Dec 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से कोहरे के पूर्व एवं कोहरे के दौरान सुरक्षित परिचालन के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसमें पटरियों के निगरानी के लिए पेट्रोलिंग के साथ ही कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि कोहरे में ट्रेनों की गति कम होने से लाइन क्षमता कम हो जाती है। इस कारण ट्रेनों की संख्या में कमी की जाती है। कम ऑक्यूपेंसी वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है और कुछ ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं।
इसके तहत ट्रेन संख्या 25035/25036 मुरादाबाद-रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 दिसम्बर, 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 03, 05, 07, 10, 12, 14 फरवरी को ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें