फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुरक्षा के लिहाज से कल होगी मॉक ड्रिल

Tue, 17 Mar 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 18 मार्च को सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न विषयों पर मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आपदा विभाग के कार्यालय में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बैठक में मॉक ड्रिल के संबंध में आईआरएस प्रणाली के नोडल अधिकारियों और इंडियन ग्लाइकोल लिमिटेड काशीपुर, इंडियन ऑयल अदानी गैस पंतनगर, रॉकेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पंतनगर के सेफ्टी प्रमुख को मॉक ड्रिल कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर, किच्छा तहसील के दरऊ, संजय वन, लोहिया हेड खटीमा में मॉक ड्रिल होगी।
बैठक में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, डिप्टी कमांडेड एनडीआरएम सुनील राणा, एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह, सीओ पंतनगर डीआर वर्मा, आरआई पुलिस लाइन यशवंत पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें