फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर के नाम पर ठगे साढ़े 26 हजार

Tue, 10 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साढ़े 26 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 रंपुरा पुलिस चौकी में दी तहरीर में वार्ड नंबर-6 भूतबंगला निवासी एक युवती ने कहा बीते 23 अक्तूबर को एक अखबार में मोबाइल टावर लगवाने को लेकर विज्ञापन छपा था।
उसमें लिखे नंबरों पर जब उसने संपर्क किया तो उससे 26 अक्तूबर को 1650 रुपये पंजीकरण शुल्क वेस्ट पटेलनगर दिल्ली स्थित पीएनबी के एक खाते में जमा कराए गए। फिर परमिशन लेटर बनाने के नाम पर उसी बैंक के दूसरे खाते में 25 हजार रुपये 29 अक्तूबर को उसने जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर को कंपनी के एक अधिकारी ने टैक्स के रूप में फिर 50 हजार रुपये जमा कराने को कहा। पैसे जमा नहीं कराने पर पंजीकरण निरस्त होने की बात कही। कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर पंजीकरण निरस्त होने का एसएमएस भी आ गया। युवती का आरोप है कि उससे धोखाधड़ी कर 26,650 रुपये ठग लिए गए। उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जमा कराई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें