खटीमा। लायंस क्लब की ओर से विद्यार्थियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजन किया गया। शिविर में करीब 35 विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई। जिन विद्यार्थियों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें विस्तृत जांच एवं आवश्यक उपचार के लिए नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें स्क्रीन टाइम कम करने, उचित दूरी से अध्ययन करने और नियमित नेत्र परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया गया। वहां पर अध्यक्ष लायन अंकित पांडेय, सचिव ओशो आमिर, कोषाध्यक्ष अमन अग्रवाल, अजय त्रिवेदी,जीडी जोशी, बसंत बल्लभ जोशी,देवेंद्र भट्ट, हेमंत बत्रा,नरेश गुप्ता आदि थे।