फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एपीके फाइल भेजकर मोबाइल किया हैक, खाते से 2.35 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 04 Feb 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर पर एक व्यक्ति को फोन किया। इसके बाद एपीके फाइल भेजकर पूरा मोबाइल फोन हैक कर खाते से 2.35 लाख रुपये उड़ा लिए।
साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। शक्ति विहार कॉलोनी अटरिया माता मंदिर रोड निवासी खुमान लाल भटपुरिया ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को सात सात बजे अज्ञात नंबर ने उनके पास फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कॉलर ने व्हाट्स एप के माध्यम से एक एपीके फाइल (एचडीएफसी कार्ड डॉट एपीके) भेजी। इसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद बैंक खाते से लगातार रुपये कटते रहे।
इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पाई। जब उनके बेटे का फोन पत्नी के पास आया तो उन्होंने बेटे को पूरी घटना के बारे में बताया।
तब बेटे ने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बैंक खाते की जानकारी समेत अन्य डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें