फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया एमएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। बाथरूम में नहा रही महिला का एमएमएस बनाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को श्रमिक पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोद रहे थे। तभी मुरादाबाद निवासी श्रमिक संदीप कुमार बाथरूम के किनारे लगे पेड़ की छांव में आराम करने के बहाने आकर खड़ा हो गया। उसी समय उनकी बहू नहाने के लिए बाथरूम गई थी। तभी संदीप बाथरूम के रोशनदान से उनकी बहू की फोन से वीडियो बनाने लगा। नहा रही महिला को इसका आभास होने पर वह जोर से चिल्ला उठी तो परिजन दौड़कर बाहर आए और उक्त आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के फोन की जांच करने पर उसमें वीडियो क्लिप पाई गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। जेई संजू गहतोड़ी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। श्रमिक ठेकेदार के अंडर काम कर रहा था। उसे तत्काल काम से हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें