गदरपुर। खेमपुर से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह के पिता प्रोफेसर डॉ श्याम सिंह ने गदरपुर में जिला पंचायत सीटों के आरक्षण में अनुसूचित जनजाति की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गदरपुर और बाजपुर बुक्सा जनजाति बहुल हैं। जिला पंचायत की सीटों के आरक्षण में बुक्सा समाज के प्रतिनिधित्व को नकारा गया है। आरोप लगाया कि साजिश के तहत गदरपुर और बाजपुर विकासखंड में अनुसूचित जनजाति की सीटों को आरक्षण से बाहर रखा गया है। खटीमा और सितारगंज में अनुसूचित जनजाति की सीटों की स्थिति पूर्ववत रखी गई है। संवाद