काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शहीद नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से संवेदना व्यक्त की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद नायक सूबेदार रमेश सिंह रावत के निवास पर पहुंचे। उन्होंने वीर शहीद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक चीमा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
विज्ञापन
मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि अमर शहीद रमेश सिंह रावत का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। वीर शहीदों के बलिदान से ही हमारा राष्ट्र सुरक्षित और गौरवशाली बना है।विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।