फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद: जनजाति भूमि पर विधायक पुत्र के दावे पर सवाल, किसानों ने किया हंगामा

Fri, 24 Apr 2026 11:27 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

गदरपुर में विधायक अरविंद पांडेय के बेटे पर जमीन धोखाधड़ी के आरोप को लेकर पीड़ित परिवार और किसानों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को चालीस दिन की बेटी के हाथ से मांग पत्र दिलाते पीड़ित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के बेटे पर जनजाति समुदाय के व्यक्ति की जमीन अपने नाम करा कर धोखाधड़ी कर बेचने का आरोप लगा लगा है। इसके विरोध में पीड़ित ने किसानों के साथ एसडीएम दफ्तर में प्रदर्शन कर धरना दिया। साथ ही एसडीएम कार्यालय पर ताला लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। बाद में एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक अरविंद पांडेय, प्रदेश सरकार, एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। फोन पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


http://

बृहस्पतिवार को पीड़ित सिख समुदाय के मक्खन सिंह अपने परिवार और किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और विधायक के बेटे अतुल पांडेय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर धरने पर बैठ गए। इस बीच एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, सीओ विभव सैनी, कोतवाल नरेश चौहान ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। कोतवाल नरेश चौहान ने एडीएम से मोबाइल पर प्रदर्शनकारियों की बात कराई।

एडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। वहां भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, किसान नेता विक्की रंधावा, गुरमुख सिंह, गंगन सरना, उदित शर्मा, जसपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, पगदीप सिंह आदि थे।

आरोप है कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के बेटे
अतुल पांडेय ने जनजाति समुदाय के व्यक्ति की जमीन कूटरचित तरीके से अपने नाम करा ली। बाद में अतुल पांडेय ने उक्त जमीन गुरविंदर सिंह को 28 लाख रुपये बेच दी थी। उसके बाद यह जमीन मक्खन सिंह ने खरीदी जबकि जनजाति समुदाय की जमीन किसी अन्य के नाम नहीं हो सकती है। इस मामले में मंडलायुक्त न्यायालय में वाद दायर हुआ जिसमें मंडलायुक्त की ओर जनजाति समुदाय के व्यक्ति के पक्ष में फैसला सुनाया गया था। 

विज्ञापन


गदरपुर नगर पंचायत गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ ने विधायक अरविंद पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विधायक से सवाल किया है कि जनता और वह खुद यह जानना चाहते हैं कि ग्राम सेमलपुरी निवासी बुक्सा जनजाति की महिला नन्ही देवी की भूमि खरीद-फरोख्त के मामले में विधायक अरविंद पांडेय के पुत्र अतुल पांडेय अतुल कुमार और खुद अरविंद पांडेय अरविंद कुमार कैसे हो गए। बृहस्पतिवार को गदरपुर में पत्रकारों से वार्ता में चुघ ने कहा बीते दिनों बाजपुर के ग्राम सेमलपुरी निवासी बुक्सां जनजाति की महिला नन्ही देवी गुलजारपुर में अपनी भूमि पर मालिकाना हक के लिए उनके ऑफिस पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें