फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर पहुंचे विधायक पांडेय

Thu, 24 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 न्यायिक हिरासत में जेल में बंद विधायक अरविंद पांडेय को एक केस की सुनवाई के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। विधायक पांडेय के वकील राजेश पांडे ने उनके एक केस में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसकी सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक से मिलने उनके समर्थक पहुंचे थे।
विज्ञापन

बाजपुर कोतवाली में जनवरी 2015 में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मुल्जिम को छुड़ाने का प्रयास, गालीगलौज करने आदि के आरोप में धारा 147, 332, 353, 504, 225 (क) 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को विधायक पांडेय को न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में पेश किया। विधायक पांडेय के वकील राजेश पांडे ने विधायक की जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अदालत में अब इसकी सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। इससे पूर्व पुलिस की गाड़ी विधायक अरविंद पांडेय को लेकर जैसे ही अदालत परिसर पहुंची। पहले से ही गदरपुर, बाजपुर तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पांडेय का हालचाल पूछने को बड़ी संख्या में खड़े थे। पुलिस विधायक पांडेय के चारों ओर घेरा बनाकर अदालत के अंदर ले गई। अदालत ने विधायक पांडेय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अगले आदेश तक जेल भेज दिया। गाड़ी में बैठने से पहले पांडेय ने कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें