रुद्रपुर के नरपत नगर में छठ पूजा घाट स्थल का शिलान्यास करते विधायक ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्रामसभा लंबाखेड़ा के ग्राम नरपतनगर में विधायक निधि से निर्माणाधीन छठ पूजा घाट स्थल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों को जनभावनाओं के अनुरूप धरातल पर उतारा जा रहा हैं। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। वहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, श्यामा देवी, विमला देवी, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, जाकिर लाला, विजय शर्मा, गोपाल अधिकारी, राम लाल सैनी, मुकेश प्रधान, शिव कुमार, दौलत ग्रोवर, नीरज कुशवाहा, जितेंद्र, लालजी कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, स्नेहा देवी, विमला देवी, कलावती आदि मौजूद रहे। ब्यूरो