फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों के माथे पर लगाया तिलक, दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
रुद्रपुर में भाईदूज पर भाईयों की आरती उतारतीं बहनें। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व भाई-बहनों ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया। बहनों ने भाइयों की लंबी आयु के लिए उनके माथे में तिलक लगाकर मिठाई और गोला खिलाया। फिर भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

भाई दूज के पर्व पर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सोमवार की सुबह से ही बहनों ने भाइयों के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। उन्होंने भाइयों के माथे पर टीका लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की खुशहाली की कामना करते हुए उपहार दिए। अटरिया मंदिर के पुजारी पंकज गौड़ ने बताया कि इस पावन अवसर और दिन पर बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देते हैं। मान्यता है कि भाई दूज के शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। इस दिन पूजा करने के साथ ही व्रत कथा भी जरूर सुननी और पढ़नी चाहिए। ऐसा करने से जरूर शुभ फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें