जिले की नौ विधानसभा सीटों में से सात सीटों के विधायक अपनी वर्ष 2015-16 की विधायक निधि खर्च करने में फिसड्डी रहे हैं, जबकि दो विधानसभा सीटों के विधायकों ने अपनी विधायक निधि खर्च करने में बाजी मारी है। इनमें खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी और नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा शामिल हैं जबकि सितारगंज विधानसभा से विजय बहुगुणा, बाजपुर विधानसभा से यशपाल आर्य, काशीपुर सीट से हरभजन सिंह चीमा, गदरपुर से अरविंद पांडे, रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल और किच्छा से राजेश शुक्ला अपनी विधायक निधि को खर्च करने में बहुत पीछे हैं।
बता दें जिले के नौ विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2015-16 में विकास कार्यों के लिए खर्च करने के लिए 175 करोड़ रिुपये हर विधायक को मिले थे, इनमें विधायकों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार किया और उनमें भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकृत भी किया गया, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए मिली धनराशि अभी भी सात विधायकों के खाते में करोड़ों रुपये बाकी दर्शा रही है, जबकि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने लगभग अपनी पूरी विधायक निधि को खर्च कर दिया है।
वहीं नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने भी अपनी विधायक निधि क 90 प्रतिशत खर्च कर दिया है उनके खाते में अब दस प्रतिशत ही धनराशि बची है। उधर खास बात यह है कि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2017 के लिए मंजूर एक करोड़ रुपये की धनराशि को खर्च करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सीडीओ को भेज दिए हैं।
जिला विकास अधिकारी कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि सितारगंज विधानसभा से पूर्व मख्यमंत्री और विशायक विजय बहुगुणा के पास अभी 144.25 करोड़ रुपये की विधायक निधि अवशेष है, जबकि बाजपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल ने की पास भी 139.75 करोड़ रुपये की विधियक निधि अवशेष है।
जसपुर विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल के खाते में भी मात्र 59.50 लाख रुपये ही अवशेष हैं। वहीं काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा के खाते में भी अभी 137.87 करोड़ रुपये अवशेष हैं। गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की विधायक निधि भी अभी 143.24 करोड़ अवशेष है।
उधर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल की विधायक निधि भी 109.70 करोड़ रुपये बचे हैं। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की अवशेष विधायक निधि भी 161.35 करोड़ रुपये है। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी की विधायक निधि 97.50 लाख अवशेष है जबकि नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा के पास भी नाममात्र 98.51 लाख की विधायक निधि अवशेष है।
--------