फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत

Tue, 31 May 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को वमुश्किल भीड़ से छुड़ाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लोगों ने ओवर लोडेड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम जगदीशपुर बेतिया बिहार निवासी अकील अंसारी यहां फुलसुंगी में मजदूरी का काम करता है। उसका परिवार भी उसी के साथ रहता है। सोमवार को अकील का दो साल का पुत्र शमशाद घर के सामने की खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने शमशाद को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। 

जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे गए ओर उन्हें चालक को छुड़ाकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


लोगों ने ओवर लोडेड वाहनों को बंद करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। साथ ही इस मामले से एसएसपी को अवगत कराने की बात कही। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें