फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की रानी की प्रतिमा पर जसपुर में बवाल: विधायक-पूर्व विधायक भिड़े, पुलिस ने रुकवाया काम

Wed, 15 Apr 2026 06:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

जसपुर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन
जसपुर में प्रतिमा लगाने को लेकर भाजपा व कांग्रेस समर्थकों में होती तीखी नोंकझोंक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर के प्रमुख चौराहे पर रानी लक्ष्मीवाई की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए है और जमकर हंगामा हुआ और दोनों के बीच ठाकुर मंदिर के सामने धक्का-मुक्की तक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और फिलहाल प्रतिमा लगाने का कार्य रूकवा दिया गया है। 

विज्ञापन

         
बुधवार को विधायक आदेश चौहान अपने समर्थकों के साथ प्रतिमा लगवाने के लिए चौराहे पर टाइल्स हटवा रहे थे। सूचना पर पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल भी मौके पर पहुंचे और विरोध करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने बताया कि वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित करने की मांग महिलाओं और ब्राहम्ण समाज की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। कहा कि इस स्थान पर अतिक्रमण था, जिसे नगर पालिका प्रशासन ने छह महीने पहले हटा दिया था। इसके बाद यहां प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। विधायक ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी को एक पत्र भी दिया गया था, जिसे एक महीने पहले स्वीकृति मिल चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन कुछ लोग गाड़ी पार्किंग के लिए जगह बनाने के लिए वीरांगना की प्रतिमा का विरोध कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें