फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने पर तहरीर सौंपी

Mon, 16 Jan 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सितारगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रबल दावेदार मालती विश्वास और उनके पति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम प्रसाद विश्वास के खिलाफ सोशल मीडिया (व्हाट्स एप) पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इसके विरोध में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वास ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी और भाजपा में जाने संबंधी बयान देने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व उनकी छवि धूमिल करने के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह व्हाट्स एप पर कांग्रेस से टिकट की प्रबल दावेदार मालती विश्वास और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम प्रसाद विश्वास की भाजपा में जाने की गलत खबर प्रचारित की गई। इससे क्षेत्र के कांग्रेसियों व अन्य समर्थकों में हड़कंप मच गया। टैगोर नगर नंबर चार निवासी श्याम विश्वास ने शक्तिफार्म पुलिस चौकी पहुंचकर इंचार्ज केजी मठपाल को तहरीर दी। 

इसमें कहा कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। बावजूद इसके उक्त उनकी छवि बिगाड़ने के लिए न्यूज ग्रुपों में भाजपा में जाने की फर्जी सूचना दी जा रही है, जबकि उन्होंने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया। वह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और आजीवन रहेंगे। उन्होंने चौकी इंचार्ज मठपाल से अराजक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


सपा की सूची वैद्य नहीं: योगेंद्र
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव द्वारा 26 प्रत्याशियों की जारी सूची को अवैद्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। जिनकी अनुमति के बिना सूची जारी की गई है। कहा कि जिस दिन अखिलेश यादव सूची जारी करेंगे, उस दिन से प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें