फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तरुण के हत्यारोपियों को फांसी दिए जाने की मांग

Mon, 09 Mar 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। दिल्ली में होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के खिलाफ भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ता डॉ. हेडगेवार पार्क में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में होली के दिन तरुण की रंग डालने पर हुए विवाद में की गई हत्या की निंदा की।
डॉ. कश्यप ने सरकार से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू राकेश भुड्ढी ने कहा कि होली पर ऐसी घटनाएं भाईचारे और कौमी एकता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सुबोध शर्मा, सचिन बाठला, संजय शर्मा, शिव शंकर चावला, विवेक शर्मा, रूबी कंबोज, मंजू गुंबर, सोनिया छाबड़ा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें