फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंती पाटकर बना ली दुकान

Fri, 01 Sep 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
विज्ञापन
सितारगंज राजकीय महाविद्यालय गेट पर अवैध रूप से बना टीनशेड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भू-माफिया ने सड़क किनारे खंती पाटकर लोनिवि की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। माफिया ने डिग्री कालेज गेट पर टिनशेड डालकर दुकान बना ली। हालांकि, छात्रों के विरोध के कारण अभी कैंटीन की शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले सिसौना गांव में राजकीय महाविद्यालय खुला। कालेज के सामने ही मुख्य सड़क पर लोक निर्माण विभाग की खंती है। भूमाफिया ने खंती को पाटकर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। करीब सप्ताह भर पूर्व रातोंरात बनकर तैयार टिनशेड में कैंटीन खोलने की भनक लगते ही छात्रों ने इसका विरोध किया।

प्रशासन को भी अवैध रूप से कैंटीन खुलने की जानकारी दी। लेकिन, प्रशासन ने अवैध रूप से बने टीनशेड को हटवाने की जहमत तक नहीं की। कालेज के प्राचार्य डा. सुभाष वर्मा ने बताया कि जमीन लोक निर्माण विभाग की है। कालेज की भूमि होती तो वह अपने स्तर से कार्रवाई करते। उन्होंने कालेज के समीप अवैध कब्जे वाली दुकान में तंबाकू, गुटखा, बीड़ी व सिगरेट जैसी धुम्रपान की वस्तुएं बिकीं तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें