फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के खिलाफ ग्रामीणों का पुलिस चौकी में हंगामा

Fri, 01 Sep 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
विज्ञापन
शक्तिफार्म पुलिस चौकी में बीडीसी के खिलाफ पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव में हुई पंचायत में कहासुनी के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य की तहरीर पर चौकी पुलिस दो युवकों को पूछताछ के लिए उठा लाई। इसकी भनक लगने पर दर्जनों ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर बीडीसी पर बेवजह युवकों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


बैकुंठपुर निवासी एक युवती का निर्मलनगर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजनों द्वारा विवाह से इंकार करने पर बृहस्पतिवार शाम को बैकुंठपुर में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य परेश मंडल की युवती के परिजनों से बहस हो गई। देर शाम बीडीसी द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपने पर पुलिस युवती के मामा दीपांकर सहित एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए चौकी ले आई।

इसकी भनक लगने पर शुक्रवार सुबह पूर्व ब्लाक प्रमुख जीके मंडल, जिला पंचायत सदस्य तारक मंडल व प्रधान पति श्यामल सरकार सहित दर्जनों ग्रामीण पुलिस चौकी आ धमके। 
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने एवं बीडीसी द्वारा युवकों के खिलाफ झूठी तहरीर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। चौकी प्रभारी की गैर मौजूदगी में सिपाहियों ने बीडीसी को चौकी में वार्ता के लिए बुलाने का प्रयास किया। काफी देर तक बीडीसी के न आने पर पुलिस ने दोनों युवकों को जनप्रतिनिधियों के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर सनातन राय, परिमल बर्मन, जगदीश बर्मन, श्रीदाम बाइन, गौरंग बाइन, शंभू बर्मन, निताई मिस्त्री, गौरंग मंडल, मुरारी राय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें