काशीपुर। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने काह कि प्रदेश में क्षेत्र और जिला पंचायत में अब दो से अधिक संतान वाले लोग भी चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए सरकार ने कटऑफ डेट तय कर ली है। 25 जुलाई 2019 से पहले जिन लोगों की दो से अधिक संतान हैं वे भी अब पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेयर की तरह ही ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराने का अधिकार राज्यों को देने की मांग केंद्र से की गई है ताकि राज्य में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी प्रत्यक्ष रूप से हो सके।
काशीपुर में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक में 3538.38 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जन-समस्याएं सुनीं और अधिकतर का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए 242 करोड़ जारी किए गए हैं। बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग एक एप बना रहा है, जिसमें कोई भी व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से गड्ढे की फोटो अपलोड कर सकता है। फोटो अपलोड होने के बाद यह सीधे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के पास पहुंच जाएगा और अधिकारी गड्ढे को भर देंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व राज्यमंत्री राजेश कुमार, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मेहरोत्रा, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली आदि रहे।
-इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण-
-लेवड़ा नदी के दोनों किनारों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य 837.90 लाख की लागत से
- ग्राम पंचायत खरमासा में पंचायत भवन का निर्माण 13 लाख की लागत से
-ग्राम पंचायत जैतपुर घौसी में पंचायत भवन का निर्माण 13 लाख की लागत से
- ग्राम पंचायत शिवलालपुर डल्लू में पंचायत भवन का निर्माण कुल 13 लाख की लागत से
-ग्राम पंचायत जगतपुर पट्टी में पंचायत भवन का निर्माण कुल 13 लाख की लागत से
-ग्राम पंचायत कर नपुर में पंचायत भवन का निर्माण कुल 13.00 लाख की लागत से
-ग्राम पंचायत गंगापुर रक्वा में पंचायत भवन का कुल 13.00 की लागत से
-ग्राम पंचायत श्यामनगर में पंचायत भवन का कुल 13.00 की लागत
-जसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरियावाला में पंचायत भवन का कुल 13.00 की लागत
-जसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैलजूड़ी में पंचायत भवन का कुल 13.00 की लागत
-जसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में पंचायत भवन का कुल 13.00 की लागत
-जनपद ऊधमसिंहनगर में ब्लॉक सरोवरनगर में पंचायत लर्निंग सेन्टर निर्माण कार्य का कुल 20 लाख की लागत से
-कार्यालय भवन पर सोलर पावर प्लांट की स्थापना कार्य का कुल 12 लाख की लागत से
-रुद्रपुर के एनएच 74 से धोलपुर/ खानपुर में डामरीकरण/सीसी मार्ग निर्माण कार्य का कुल 58 लाख की लागत से
-काशीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवलालपुर में पंचायत भवन का कुल 13 लाख की लागत से
-काशीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमस में पंचायत भवन का कुल 12.50 लाख की लागत से
-काशीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ीइन्द्रजीत में पंचायत भवन का कुल 13 लाख की लागत से
-आनंदखेड़ा में पंचायत लर्निंग सेंटर निर्माण कार्य का कुल 20 लाख की लागत से
इनका हुआ शिलान्यास
-कैलाश नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य 482.09 लाख की लागत से
-कलस्टर जैतपुर घोसी में सामूहिक सिंचाई योजना का निर्माण कार्य 98.82 लाख लागत से
-लघु सिंचाई प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत जिले में में कलस्टर कुंडेश्वरी में सामूहिक सिंचाई योजना का निर्माण कार्य 98.46 लाख की लागत से
-नानकमत्ता के कैथुलिया हाट बाजार से सरौंजा जंगल की ओर मार्ग का नव निर्माण डामरीकरण 60.20 लाख की लागत से
मंत्री जी सरकारी संपत्तियों पर हो गए कब्जे
काशीपुर। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए जाने की शिकायत की। इस पर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रशासन को कब्जे हटाने के निर्देश दिए। मिस्सरवाला के ग्राम प्रधान तसलीम अहमद ने श्मशान घाट, नाला, तालाब आदि सरकारी संपत्तियों पर कब्जा होने की बात कहते हुए इन्हें कब्जामुक्त कराने की मांग की। जिस पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है और अतिक्रमण हटाने के लिए योजना भी तैयार है। जिलाधिकारी खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
सरफराज चौधरी ने बैलजुड़ी में ग्राम पंचायत की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की, जिस पर एसडीएम ने बताया कि गांव चकबंदी के अधीन है, जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र काशीपुर और बाजपुर को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण करने की मांग की, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधायक चीमा के साथ रोड का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही रोड निर्माण के लिए कार्रवाई की जाएगी। किशन गुप्ता ने चैती चौराहे के पास क्षतिग्रस्त पुलिया को सही कराने व पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की, जिस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि दोबारा से टेंडर किया गया है।
ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने पंचायतीराज विभाग की ओर से स्वीकृत कॉमन सर्विस सेंटरों के लिए पंचायतों में भवन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर सतपाल महाराज ने उचित कार्रवाई करने की बात कही। इसी तरह निशा चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, राकेश ने महेशुपरा में एनएच के पास नलकूप को दोबारा शुरू कराने की मांग की, जिस पर महाराज ने नलकूप विभाग के अधिकारियों को नलकूप चालू करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।