फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को करें ब्लैक लिस्ट: टम्टा

Sat, 21 Mar 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जिला सभागार में सड़क महकमे के अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का जो भी कार्य चल रहा है उसमें तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ताकि लोगों को सड़क जाम आदि से निजात मिल सकें। कहा जो ठेकेदार समय से कार्य नही कर रहा है उसे ब्लैक लिस्ट कर पेनाल्टी वसूली जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम कलक्ट्रेट में हुई बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो भी फोन लेन का कार्य प्रस्तावित किया जा रहा है। उसकी डीपीआर बनाते समय भविष्य की आवश्यकताओं व जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखें ताकि बाद में डीपीआर बदलने या अन्य कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। बाईपास या रिंग रोड बन जाने से लोगों को लगने वाले जाम से निजात तो मिलेगा ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर गलत दिशा से चलने वालों की वजह से अधिक दुर्घटना की संभावना बनी रहती है इसलिए सड़क पर गलत दिशा से चलने वालों की खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने पीडी एनएचएआई को निर्देश दिए कि काशीपुर-रामनगर 4 लेन में जिन लोगों की भूमि अधिग्रहित की गयी है उन लोगों को कैंप लगाकर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। टम्टा ने रुद्रपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान पीडी एनएचएआई ने बताया कि बाईपास निर्माण कार्य 97 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। इस पर मंत्री ने पीडी एनएचएआई को निर्देश दिए कि बाईपास निर्माण शीघ्र पूर्ण करते हुए सड़क के ओपनिंग में सांसद, विधायक, मेयर आदि जनप्रतिनिधियों को अवश्य बुलाया जाए। बैठक में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पीडी एनएचएआई अचल जिंदल, नव रतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 30पी- रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री अजय टम्टा। सूवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें