फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम की सर्वाधिक शिकायत आने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

Tue, 28 Jul 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। सबसे अधिक बिजली विभाग की शिकायत आने पर मंत्री ने अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जनता का फोन रिसीव नहीं किया तो कार्रवाई होना तय है। शिविर में आईं 65 शिकायतों में 50 का मौके पर निस्तारण किया गया। 15 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष बिजली के झूलते तार, बार-बार बिजली गुल होने, ट्रांसफार्मर बदलने समेत अन्य शिकायतें आईं। कई लोगों ने शिकायत की कि ऊर्जा निगम के एक जेई कई-कई बार फोन करने बावजूद फोन रिसीव नहीं करते हैं। इस पर मंत्री ने कड़े लहजे में अधिशासी अभियंता अजीत यादव को निर्देश दिए यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो जेई को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
वार्ड-3 के पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर लगाने की कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद अब्दुल कादिर ने कहा कि सड़क पर रखे तीन ट्रांसफार्मरों को हटाने के लिए लिखित में दिया जा चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री ने ईई अजीत यादव से कहा कि सबसे अधिक शिकायत ऊर्जा निगम की हैं। कहीं पोल गल चुके हैं, कहीं तार झूल रहे हैं, कहीं पोल झुके हुए हैं, आखिर इन शिकायतों का निस्तारण क्यों नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। इसके अलावा लोगों ने सड़क बनाने, सफेद राशन कार्ड बनाने, राशनकार्ड में नए नाम जोड़ने आदि मांगें भी उठाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें