काशीपुर। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न करें और तय समय पर काम को पूरा किया जाए। रतन सिनेमा रोड स्थित पुरानी जेल/एसपी कार्यालय के स्थान पर लगभग 18 करोड़ की लागत से चार मंजिला आधुनिक पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यहां पर लगभग 219 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। मंत्री ने पार्किंग निर्माण कर रही कार्यदायी ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। संवाद
बस अड्डे का पुर्ननिर्माण कराने की मांग
काशीपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष भीम सिंह ने काशीपुर आए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि बस अड्डा काशीपुर की धरोहर है। बस अड्डे की बिल्डिंग, टिन सेट, कार्यशाला प्रांगण, बाउंडरी वाॅल की दशा जीर्णशीर्ण हो गई है जिसका पुर्ननिर्माण होना अति आवश्यक है। उन्होंने रामनगर व पहाड़ से आने वाली बसों के आगमन के लिए बस अड्डे के सामने बने पुल के दोनों तरफ बनी सड़कों का चौड़ीकरण करने की भी मांग की। संवाद