केलाखेड़ा। रॉयल्टी चेकिंग में पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले जाने दौरान माइनिंग गाड़ियों पर अज्ञात लोगों ने घेराबंदी कर पथराव कर दिया। मामले में माइनिंग कंपनी के कर्मचारी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
माइनिंग कंपनी के कर्मचारी विजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी कैलाश रिवर बेड मिनरल रॉयल्टी चेकिंग का कार्य करती है। मंगलवार देर रात को चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रॉयल्टी के मिली। कर्मचारी वाहन को थाने लेकर आ रहे थे।
रास्ते में केलाखेड़ा गुरुद्वारे के पास अचानक 20-25 लोगों ने आकर कंपनी की गाड़ियों को घेराबंदी कर पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। कंपनी के दो कर्मचारियों के गंभीर चोटें आई।
पीछा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 115(2), 125, 126(2) ,191(2), 324, 351(2) डीएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।