फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों को दिखाए जाएंगे शोध केंद्र: आयुक्त

Thu, 15 May 2025 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कार्यालय में नवनियुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गन्ने की खेती में उच्च उत्पादन एवं लाभ अर्जित करने के लिए किसानों को नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मंगलवार को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग के नवनियुक्त आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का की अध्यक्षता में गन्ना विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयुक्त दुम्का ने निर्देशित किया कि गन्ना विभाग को राज्य के गन्ना किसानों के हित में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। किसानों की गन्ना बीज की आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
गन्ना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, चीनी मिलों के अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषकों को विभिन्न गन्ना शोध केंद्रों में एक्सपोजर भ्रमण पर भेजा जाएगा, जिससे कृषकों को नवीनतम कृषि तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त हो सके और वे गन्ने की खेती में उच्च उत्पादन एवं लाभ अर्जित कर सकें। कृषकों को एसएमएस प्रणाली के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं सूचनाओं की जानकारी देने की डिजिटल प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से एक सूचनात्मक पत्रिका प्रकाशित की जाएगी, जिसमें गन्ना कृषकों के लिए लाभकारी लेख एवं जानकारी समाहित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने आधार एवं प्राथमिक पौधशालाओं पर अनुदान में वृद्धि के संबंध में सभी सहायक गन्ना आयुक्तों को औचित्यपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उक्त बैठक में गन्ना शोध केंद्रों के वैज्ञानिक, गन्ना विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें