फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर समेत लाखों के जेवरात नकदी चोरी

Tue, 30 May 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पिछली कई चोरियों का खुलासा भी नहीं कर पाई है कि चोरों ने एक पॉश कालोनी में बंद घर के ताले तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर सहित लाखों की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दी। रविवार रात चोरों ने मधुवन नगर में संजीव शर्मा के दो मंजिला मकान के ताले तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर और लाखों रुपये के जेवर, 90 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन



मधुवन नगर निवासी संजीव शर्मा अपने परिवार के साथ देहरादून गए हैं। संजीव शर्मा के दोनों छोटे भाई उदय शर्मा, राजीव शर्मा के मकान भी आसपास ही है। सोमवार की सुबह संजीव शर्मा के छोटे भाई राजीव शर्मा को संजीव शर्मा के मकान का गेट खुला और ताला टूटा दिखाई दिया। गेट के सामने के कमरे के अंदर सामान बिखरा था। पहली मंजिल में देखा तो वहां के भी सभी कमरे, रसोई के ताले टूटे थे, बेड खुले थे। सामान बिखरा था।


राजीव शर्मा ने अपने भाई को चोरी की सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। प्रभारी कोतवाल रचिता जुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को निर्देश दिए। राजीव शर्मा ने बताया कि संजीव शर्मा का पुत्र आयुष शर्मा इंटर में पास हो गया है। भाई उसे देहरादून में पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में एडमिशन कराने गए तो परिवार के बाकी सदस्य भी भाई के साथ देहरादून घूमने गए।
विज्ञापन



शर्मा ने बताया कि चोर संजीव शर्मा की 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर, 90 हजार नकद और भाभी के चार लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए हैं। हालांकि मकान की गैलरी में खड़ी नई स्कूटी पर चोरों ने हाथ नहीं लगाया है। इधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि चोरी में रिवाल्वर गई है। इसलिए इसकी जांच गंभीरता से की जा रही है। उस मकान और आसपास के घरों के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें