फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पैसों के लालच में कर दी सगी ताई की हत्या, भतीजा गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में हुई जानकी चंद (65) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतका का सगा भतीजा रवि चंद निकला। उसने महज कुछ रुपयों के लालच में अपनी ताई की बेरहमी से हत्या कर दी थी। शनिवार को एसएसपी अजय गणपति ने खटीमा कोतवाली में इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि 18 फरवरी की रात जानकी चंद का शव उनके घर में लहूलुहान हालत में मिला था। बताया कि सेना में तैनात जानकी चंद के पुत्र प्रेमचंद की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और आरएफएसएल कुमाऊं की टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। करीब 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस का शक मृतका के भतीजे रवि चंद निवासी आदर्श कॉलोनी डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा पर गहराया।
शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना से संबंधित माल बरामदगी की जा रही है। टीम में सीओ विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत आदि थे।
विज्ञापन


एक दिन पहले स्कूटी से ताई को स्कूटी ले गया था बैंक

- घटना से पहले ताई के साथ खाया खाना



खटीमा। आरोपी ने रवि ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा में मजदूरी करता है और उसे रुपयों की काफी जरूरत थी। सोमवार को वह अपनी ताई को बैंक ले गया था जहां उन्होंने खाते से पैसे निकाले थे।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह मफलर से मुंह ढककर ताई के घर पहुंचा। उसने पहले ताई के साथ खाना खाया और फिर मौका पाकर मफलर से उनका गला घोंट दिया। संघर्ष के दौरान ताई फर्श पर गिर गईं और उनके नाक-मुंह से खून बहने लगा। रवि ने बताया कि ताई ने बैंक से 35000 रुपये निकाले थे और वह 20 फरवरी को दिल्ली जाने वाली थी। इसके बाद उसने अलमारी से एक पर्स निकाला जिसमें आठ हजार रुपये और अन्य सामान था। वह उसे लेकर भाग गया। पुलिस ने हत्यारोपी से 1700 रुपये बरामद किए जबकि कुछ रुपये उसने खर्च कर दिए थे। संवाद

शातिर दिमाग : बाहर से ताला लगाकर हुआ फरार
ताई की हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी रवि ने मकान के बाहर ग्रिल पर ताला लगा दिया और दरवाजे की कुंडी चढ़ा दी ताकि लोगों को लगे कि जानकी चंद कहीं बाहर गई हैं। यही कारण रहा कि बुधवार को दिनभर किसी को हत्या का पता नहीं चला। बुधवार देर रात पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें