खटीमा के नेपाल सीमा पर झनकईया थाना क्षेत्र में बरामद मिल्क पाउडर।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। झनकइया थाना पुलिस ने तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा 18 कट्टेे मिल्क पाउडर पकड़ा है। यह पाउडर जंगल में बनाई खुली झोपड़ी में रखा गया था। कट्टों की कुछ खेप तस्कर नेपाल ले जा चुके थे।
थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि तस्करों ने नेपाल में मिल्क पाउडर की तस्करी के लिए माल भारत-नेपाल बार्डर पर सुंदर नगर क्षेत्र के जंगल में खुली झोपड़ी में रखा है। सूचना मिलते ही एसआई मुकेश मिश्रा ने टीम के साथ छापा मारा। प्रत्येक कटटे में 25-25 पैकेट बरामद हुए। खबर लिखे जाने तक माल कस्टम के सुपुर्द नहीं किया गया था। पुलिस टीम में गौरव फुलेरा और ललित वर्मा थे।