फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रसौली का ऑपरेशन कराने के लिए अधेड़ बन गया स्मैक तस्कर

Sun, 12 Oct 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पेट में हुई रसौली का ऑपरेशन कराने के लिए एक अधेड़ ने रुपये जुटाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख दिया और स्मैक का तस्कर बन गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 19.20 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के एसआई कौशल भाकुनी रविवार को गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम मोहल्ला अल्ली खां चौराहा होते हुए करबला मैदान में पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शमशुद्दीन उर्फ समसू (55) निवासी मोहल्ला अल्ली खां हजरतनगर, गोसिया मस्जिद बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। शमशुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि उसके पेट में रसौली है। ऑपरेशन के लिए उसके पास रुपये नहीं हैं। जिसके कारण वह ऑपरेशन नहीं करा पा रहा है। रुपये की जरूरत के लिए बीते लगभग एक महीने से चलते-फिरते स्मैक पीने वाले लड़कों को स्मैक बेचता है। शमशुद्दीन ने बताया कि वह यह स्मैक भोजपुर के रहने वाले शाकिर से लेकर आया था। कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी के जरिए उसकी जमानत करवाई थी। शाकिर वर्तमान में मोहल्ला अल्ली खां में किराये के मकान पर रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें