बाजपुर। जल जीवन मिशन योजना के तहत कराए कार्यो में अनियमितताओं की जांच कराने के लिए प्रधानों ने बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि ग्रामों में मिशन के तहत बनी टंकी से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। खोदी सड़कों की मरम्मत तक नहीं हुई है।
बुधवार को प्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधान ब्लाक कार्यालय पहुंचे। प्रधानों ने जल जीवन मिशन के कामों की जांच की मांग के लिए प्रदर्शन किया। प्रधानों ने बीडीओ शेखर जोशी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रधानों ने जांच कमेटी गठित कर कामों की जांच की माग की है जिससे पंचायतों की जल आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं का हल हो सके। वहां प्रधान संघ अध्यक्ष मंदीप नरवाल, प्रमोद, लीलाधर सैनी, सतनाम सिंह, सोनू, अराज संधू आदि थे।