रुद्रपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को पदाधिकारियों ने एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ लूट, डकैती, आगजनी और महिलाओं के साथ बर्बरता की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी देने वाले किसी देश ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने ज्ञापन के जरिये विश्व मंच पर भारत को हिंदुओं की सुरक्षा की बात प्रमुखता से रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रभु यादव, सतीश कुमार, विजय मौर्य, अजय मौर्य, विक्की थापा, मनोज सरकार, रवि राणा, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।