रुद्रपुर। अपर एडिशनल कमिश्नर पीएनडीटी सेक्शन भारत सरकार डाॅ. पद्मिनी कश्यप ने पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अपर एडिशनल कमिश्नर ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक लेते हुए ऑनलाइन प्लेटफार्म और सोशल साइट पर लिंग परीक्षण के प्रचार-प्रसार के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। ऑनलाइन प्लेटफार्म और सोशल साइट पर प्रचार प्रसार के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने को कहा। कार्रवाई के लिए संयुक्त कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।