सितारगंज/किच्छा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट कमल जिंदल का बार एसोसिएशन ने सिविल कोर्ट परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के हितों में कार्य करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कमल जिंदल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बार के अध्यक्ष दयानंद सिंह ने कहा कि सिविल कोर्ट लंबे समय से किराये के भवन में चल रहे हैं। इसके लिए जिला जज ऊधमसिंह नगर ने कैनाल कोठी परिसर में भूमि का चयन किया था।
जिलाध्यक्ष जिंदल ने कोर्ट के लिए भूमि चयन, भवन निर्माण व बार भवन निर्माण के लिए सरकार से मिलने वाली हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। संचालन एडवोकेट अमित रस्तोगी ने किया।
वहां विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, रमेश बाबा, रमेश चंद्र गुप्ता, रवि सागर, रमेश कांत प्रभाकर, प्रियजीत राय, प्रकाश ढाली, एसके सिंह, रवि सक्सेना, हनीफ अहमद, महेंद्र चौधरी, सपन सरकार, मलकीत सिंह, विश्वजीत राय आदि थे।
इधर किच्छा में अग्रवाल सभा की ओर से रुद्रपुर रोड पर स्थित एक होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का स्वागत किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गियारसी अग्रवाल की अगुवाई में कमल को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वहां समाजसेवी गोविंद कुमार गोयल, हनुमान प्रसाद गर्ग, अग्रवाल सभा के महामंत्री रामअवतार अग्रवाल, संजय जिंदल, उमेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दिनेश मित्तल, मनोज गोयल, महेश मित्तल, संजय गोयल आदि थे।