फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्मों से कराह रही मीनाक्षी

Sun, 21 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हैवान बने पति द्वारा फेंके गए तेजाब से मिले जख्मों में उठ रहे दर्द से सरकारी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती पत्नी बुरी तरह कराह रही है। शरीर के जिन हिस्सों में तेजाब पड़ा है, वहां असहनीय दर्द उठ रहा है। डाक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


दरअसल बीते 17 अगस्त की रात को पंजाबी सराय निवासी मीनाक्षी (25) पर फैक्ट्री से लौटते समय एमपी चौक के पास उसके पति अनिल ठाकुर निवासी अमरोहा ने तेजाब फेंक दिया था। अनिल बच्चा नहीं होने और अलग रहने की वजह से मीनाक्षी से नाराज था। तेजाबी हमले में मीनाक्षी को बचाने आए चाचा-भतीजा भी झुलस गए थे। मीनाक्षी को उपचार के लिए पुलिसकर्मियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।


भर्ती मीनाक्षी ने बताया कि अनिल इतना बेरहम हो सकता है, उसने सपने में भी नहीं सोचा था। वह पहले से ही उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। तेजाब से शरीर को जो भी हिस्सा जला है, वहां असहनीय दर्द हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि शरीर की नसें फटी जा रही हैं। उसकी तो देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। पति ने तो ऐसा जख्म दिया है, जिसे वह ताउम्र तक भूल नहीं पाएगी। पूछती है कि उसके शरीर में हुए जख्म कब ठीक होंगे और कब वह ठीक हो सकेगी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि तेजाब के हमले में मीनाक्षी 30 फीसदी जली है। उसकी हालत ठीक है। प्लास्टिक सर्जरी के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। इधर चार दिन तक संभावित ठिकानों में दबिश के बाद भी आरोपी पति अनिल हत्थे नहीं चढ़ सका है। कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी की तलाश में एक टीम को अमरोहा रवाना किया गया है।

पति की बेरहमी का शिकार हुई मीनाक्षी की मदद के लिए महिला एवं बाल सहायता समिति की अध्यक्ष सरोज ठाकुर आगे आई हैं। उन्होंने एसडीएम से मिलकर मीनाक्षी को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए मदद की मांग की। पीड़िता के पहनने के लिए कपड़े भी खरीदे। सरोज ने बताया कि एसडीएम ने सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रबंधन से बातचीत की है। एसी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर उसे रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया जाएगा। उन्हें चिंता इस बात की है कि उसकी तीमारदारी के लिए हल्द्वानी में कौन रहेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें