सिख संगत और सेवक जत्थे ने सोमवार को तीसरे दिन सीएचसी में महामारी से जनता के बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्ज, विटामिन सी आदि दवाओं का वितरण किया। इसके साथ ही जगह-जगह सिख संगत की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
जत्थे की ओर से गुरुद्वारा सिंह सभा में भी सामग्री बांटी जा रही है। संगत ने बताया कि आज तीसरे दिन दवाओं और सामग्री का लंगर लगाया गया। वहां सोप्रीत सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह रिक्की, बलविंदर सिंह लक्की, अंशु अरोरा, बलजीत सिंह साहनी, राजेश मित्तल, मनमोहन सिंह आदि थे। (संवाद)