फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों से मेडिकल वाले परेशान

Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने जब ये नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ आरोपी को जेल भेजा है, तब से नशे के धंधेबाज भूमिगत हो गए हैं। नशे के इंजेक्शन और गोलियां नहीं मिलने से परेशान नशेड़ी मेडिकल स्टोर वालों से लड़ने भिड़ने तक आमादा हो रहे हैं। नशेड़ियों की हरकतों से कई मेडिकल स्टोर संचालक परेशान हैं।
विज्ञापन



कुछ दिन पहले बांसफोडान चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ठाकुरद्वारा से सस्ते दामों में इंजेक्शन खरीदकर महंगे दामों में नशे के लती लोगों को बेचता था। बताया जाता है कि शहर में कुछ लोग चोरी छिपे दिल्ली और मुरादाबाद से नशे की दवाइयां मंगाते हैं। डिमांड के मुताबिक नशे के छोटे धंधे बाजों को मुहैया कराते हैं। पुलिस की कार्यवाही के बाद नशे के धंधे बाज गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हैं। जिसके चलते नशेड़ियों को गोलियां और इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं।


एक मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि कुछ दिनों से नशेड़ी नशे की गोलियां और इंजेक्शन के लिए परेशान कर रहे हैं। पहले वे तबियत खराब होने का बहाना बनाकर गोलियां देने की गुजारिश करते हैं। मुंहमांगे दाम देने की बात कहते हैं। डाक्टर का पर्चा मांगने पर वे गाली गलौच और हाथापाई में आमादा हो जा रहे हैं।  एक दवा विक्रेता ने बताया कि नशेड़ियों से उलझने के चक्कर में बाकी ग्राहक चले जाते हैं। नशेड़ियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें