कार्यकारी राय सिख समाज उत्थान संघर्ष समिति उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की बैठक बुधवार को गुरुद्वारा किल्ला साहिब छेवी पातशाही बिडौरा मझोला में संपन्न हुई।
बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में शादियों में होने वाले फजूल खर्चों पर रोक लगाने, बारात में 9 से 10 लोगों को ले जाने, बारात में मीट, शराब, डीजे, नाच गाना आदि न करने पर जोर दिया गया।
मृत्यु पर होने वाले आडंबर और प्रचलनों को दूर करने के लिए मृत्यु के बाद संस्कार खेत या घर के आस पास न कर पंचायत की ओर से निश्चित मोक्ष घाट पर ही संस्कार करने, श्मशान घाट पर प्रसाद न बांटने, अंतिम अरदास में कपड़ों का लेनदेन न करने सहित 20 नियम बनाए। बैठक में सर्वसम्मति से पंपलेट छपवा कर गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जागृत करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कामरेड दर्शन सिंह और संचालन मंगल सिंह फौजी ने किया। वहां त्रिलोक सिंह, हरदलीप सिंह खालसा, इंदरजीत सिंह, राज सिंह, कुलविंदर सिंह, गोपाल सिंह, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह करनावल, बलवंत सिंह, गुरनाम सिंह, जसवंत सिंह, संतोख सिंह, ज्ञानी निरवैर सिंह, आलम सिंह आदि थे।