फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें, नगर पंचायत के आदेश बेअसर

Sat, 08 Aug 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। सावन माह में कांवड़ यात्रा मार्ग पर अंडा, मीट और मछली की दुकानें बंद रखने के नगर पंचायत के आदेश के बावजूद नगर में कुछ दुकानें खुली मिलीं। होली चौराहा और रामपुर मोड़ पर दुकानदार खुलेआम मीट बेचते नजर आए। इसी मार्ग से हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने सावन माह को देखते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी अंडा, मीट और मछली की दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद दुकानें खुलने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से आदेशों का सख्ती से पालन कराने की मांग की।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी गीता चौधरी ने बताया कि सावन पर्व के दौरान नगर के सभी मीट विक्रेताओं को दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान खुली मिली मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन



खाद्य विभाग की टीम ने छह दुकानों का निरीक्षण किया
खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह दुकानों की जांच की गई और पांच दुकानदारों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। फूड इंस्पेक्टर अपर्णा शाह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मावा, बेसन के लड्डू, काली मलका, मूंग की धुली दाल और पेड़े के नमूने लिए गए। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें