फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; SSP ने की पूछताछ

Fri, 07 Aug 2026 04:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नानकमत्ता

सार

सिडकुल में काम कर घर लौट रहे युवक के साथ लूटपाट और चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
लूट व दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल से काम कर घर लौट रहे युवक के साथ लूटपाट व चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में एसएसपी अजय गणपति ने आरोपी से पूछताछ की।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस टीम के साथ लूट व दुष्कर्म के फरार आरोपी ग्राम बेरी घाट निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की तलाश में दबिश दे रहे थे। मछली झाला के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया ,तो बाइक सवार पुलिस पर फायरिंग करता हुआ बाइक से गलाबाग की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने पीछा किया। उसकी बाइक फिसल गई। आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ झाड़ियां की आड़ से भागने लगा। चेतावनी के बाद जवाबी फायरिंग की पुलिस की एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगने से आरोपी वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को हिरासत में ले लिया। घायल की पहचान फरार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से लूटा गया पर्स, 1220 रुपये, नेपाली 30 रुपये, एटीएम कार्ड मोबाइल खरीद के रसीद, बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया।

मुठभेड़ में अपराधी के घायल होने की सूचना मिलने पर एसएसपी अजय गणपति ने अस्पताल पहुंच कर उससे पूछताछ की। मालूम हो किम बुधवार की रात सिडकुल से काम कर घर लौट रहे युवक से झनकट निवासी दीपक, बानूसी निवासी मनोज भाटिया व बेरीघाट निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने लूटपाट की। साथ ही गुरप्रीत सिंह ने चाकू की नोक पर युवक के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का मनोज भाटिया वीडियो बना रहा था। ग्रामीणों ने मनोज व दीपक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। गुरप्रीत घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी व नशे के कारोबार के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली घेराव किया था।
विज्ञापन


एसएसपी ने फरार आरोपी को शीघ्र पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत, एसआई मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी, मोहम्मद इमरान, नवीन जोशी, नरेंद्र बोरा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें