फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमबीपीजी हल्द्वानी की पुरुष और महिला टीमों ने जीता खिताब

Sun, 13 Sep 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी ने डीएसबी परिसर नैनीताल और महिला वर्ग में एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी ने चंद्रावती कॉलेज की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रवि सहोता, सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ. कीर्ति पंत, प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. रमा अरोरा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 10 पुरुष और आठ महिला टीमों ने भागीदारी की। महिला वर्ग के पहले मैच में चंद्रावती कॉलेज की टीम ने राधेहरि कॉलेज को हराया। पुरुष वर्ग का पहला मैच पीएनजी कॉलेज रामनगर ने एसआईएमटी काशीपुर को हराकर जीता। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां पर बिरेंद्र शाह, डाॅ. सुरेंद्र सिंह, अनीता बोरा, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. रंजना, डाॅ. दीपा चनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें