फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

Tue, 17 Nov 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
22वीं प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रिपल जंप में जंप करती महिला आरक्षी
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौ महाविद्यालयों की टीमों ने भागीदारी की। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल विभाग की उपनिदेशक राशीका सिद्दीकी और विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की ने संयुक्त रूप से किया। विजेता टीम में बार्बी वर्मा, आस्था तिवारी, प्रेरणा रावत, कविता नेगी और अंशिका जोशी शामिल रहीं। वहीं उपविजेता डीएसबी की टीम में निकिता खेतवाल, सिद्धि बिष्ट, दिव्यांशी रावत और शीला डे ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बाजपुर, रामनगर, रुद्रपुर, सितारगंज, हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल आदि टीमों ने भाग लिया। मुख्य चयनकर्ता गोविंद परिहार सहित तकनीकी अधिकारियों और निर्णायकों ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में भूमिका निभाई। वहां कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, आयोजन सचिव डॉ. रुचि साह, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के डॉ. एलएम तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें