फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सीएम ने की प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

Mon, 16 Nov 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाइस पुल छठ घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री ने छठी मैया से प्रदेश की जनता के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से ही वह खटीमा में छठ पर्व के आयोजनों में शामिल होते रहे हैं। छठ महापर्व महिलाओं की कठिन तपस्या, आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि खटीमा एक लघु भारत की तरह है जहां अलग-अलग समाज और समुदाय के लोग सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाते हैं। मुख्यमंत्री के छठ घाट पर पहुंचने पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर की। पूजा-अर्चना और सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का पारायण हुआ। इधर, संजय रेलवे पार्क स्थित छठ घाट समेत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर भी पूर्वांचल समाज के लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

इधर, पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से छठ पर्व पर खटीमा रेलवे स्टेशन के पास विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहां समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री अंकित पांडेय, कोषाध्यक्ष कमला सिंह, सुनील रैदानी, एसपी सिंह, जितेंद्र सिंह, पूनम सिंह, रेखा सिंह, रंजना सिंह, नरेंद्र सिंह आदि थे।
झनकईयां में सीएम ने चाय बनाकर जनता को पिलाई
खटीमा। झनकईया क्षेत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छठ कार्यक्रम के बाद लौटते समय अचानक शंकर राय चाय वाले की टपरी पर रुके। उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाकर गरमा-गरम चाय का लुत्फ उठाया। इतना हीं नहीं वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी अपने हाथों से बनी पिलाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच चाय बनाते और परोसते देख टपरी पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों के साथ वहां मौजूद दुकानदारों,युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें