फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी से भड़के मेयर, ठेकेदार को लताड़

विज्ञापन
मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में नाले का निरीक्षण करते मेयर नामपाल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर चार ट्रांजिट कैंप में नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी से मेयर रामपाल सिंह ठेकेदार पर बिफर पड़े। उन्होंने ठेकेदार को लताड़ लगाते हुए निर्माण को तोड़कर दोबारा बनाने के आदेश दिए। उन्होंने निगम के सहायक इंजीनियर को ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम वार्ड नंबर चार में मोहन के घर से वीरेंद्र सागर के घर तक सात लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य ठेकेदार के माध्यम से करा रहा है। रविवार सुबह स्थानीय व्यक्ति ने मेयर को फोन कर नाला निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने और मानकों का पालन नहीं करने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे मेयर ने निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण में शिकायत सही पाई। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए निर्माण तोड़कर नए सिरे से नाला बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम के एई गजेंद्र पाल से ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई को भी कहा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि जहां भी घटिया निर्माण होता मिले, उसकी तत्काल सूचना दें। वहां पार्षद सुशील मंडल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें