गूलरभोज के डल बाबा मंदिर परिसर में भूमि पूजन करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय व पूर्व सांसद बलरा?
- फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और पूर्व सांसद बलराज पासी ने बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगत देव की मूर्ति स्थापना के साथ ही उनके स्मारक पार्क के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। रविवार को बौर जलाशय के समीप डल बाबा मंदिर के पास हुए कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि आजादी से पूर्व विषम परिस्थितियों में भी बुक्सा समाज की जीवन गाथा लंबी है। बताया कि बुक्सा समाज को विषम परिस्थितियों में जीना विरासत में मिला है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी बुक्सा समाज को अपनी विरासत को जिंदा रखने के का आह्वान किया। वहां पर गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दुबे, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, अनादि रंजन मंडल, राकेश कुमार, बाबू सिंह तोमर, देव सिंह, लाखन सिंह, किशन सिंह, वीर सिंह आदि थे।