फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोविषाण टीले वाली रोड के निर्माण कार्य का मेयर ने किया शुभारंभ

Thu, 13 Mar 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गोविषाण टीले वाली रोड के निर्माण कार्य का महापौर दीपक बाली ने शुभारंभ किया। इस सड़क से मां बाल सुंदरी का डोला चार अप्रैल को निकलना है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महापौर दीपक बाली ने मां बाल सुंदरी मैया का जयकारा लगाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। यह मार्ग काफी जर्जर हालत में था। जनता और पंडा परिवार की मांग करने के बावजूद 40-50 वर्षों से भी इस सड़क के हालात नहीं सुधर पा रहे थे। हर वर्ष मां बाल सुंदरी का डोला इसी टूटी हुई सड़क से होकर जाता था। महापौर बाली ने अपने संकल्पों में इस सड़क के निर्माण को भी शामिल किया था। इस सड़क की लंबाई 1.071 किलोमीटर है और इसके निर्माण में एक करोड़ तीन लाख 18 हजार रुपये का खर्च आएगा। मेयर बाली ने बताया कि चैती मेला आरंभ होने से पूर्व उक्त सड़क को बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और जब मां का डोला आएगा तब तक सड़क का स्वरूप बदल चुका होगा। इस अवसर पर पंडा विकास अग्निहोत्री और मनोज अग्निहोत्री ने पूजा कराई। वहां नगर आयुक्त विवेक राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मुक्ता सिंह, शशांक सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें