दिनेशपुर। हरिचांद गुरुचांद मतुआ मिशन के संस्थापक ठाकुर हरिचांद के 215वें जन्मोत्सव महावारूणी स्नान पर्व के अवसर पर सोमवार से हरिमंदिर परिसर में तीन दिवसीय मतुआ महामेला का शुभारंभ होगा।
प्रशासन की ओर से गठित समिति ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर के मठाधीश विवेकानंद महाराज ने बताया कि 16 मार्च सोमवार सुबह आठ बजे गंगा पूजन के बाद निशान उत्तोलन के साथ मंगल घट की स्थापना होगी। 17 मार्च को सुबह नगर कीर्तन के बाद सुबह 11 बजे से मुख्य स्नान का कार्यक्रम होगा। रात में धार्मिक अनुष्ठान के साथ हरि जात्रागान का आयोजन होगा। 18 मार्च को मतुआ सम्मेलन और शांति सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी होगा। संवाद