फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमरे में मृत मिला राजमिस्त्री, फोन कर रिश्तेदार को बुलाया था घर

Sat, 16 May 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यक्ति ने मौत से कुछ देर पहले रिश्तेदार को फोन कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कालीनगर निवासी गोपाल सरकार (51) राजमिस्त्री था। उसने हाल ही में नया मकान बनवाकर उसमें गृह प्रवेश किया था। उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल के हापुड़ स्थित गंगानगर क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। बेटा बाहर नौकरी करता है। घर में गोपाल अकेला था।
शुक्रवार सुबह सात बजे गोपाल ने अपने रिश्तेदार श्यामल सरकार को फोन कर कहा कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और सिर में दर्द हो रहा है। सूचना पर श्यामल उसके घर पहुंचा जहां गोपाल कमरे में बेसुध पड़ा मिला।उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें